अगर आप भी बिहार में गर्मियों की छुट्टियां मनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध हिल स्टेशनों के बारे में बताते हैं, जहां आपको चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इनके नाम।

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आपको भी खी घुमने जाना होता हैं तो आपके मन में भी पहले हिल्सटेसन यानि पहाड़ी जगहों के बारे में ख्याल आता होगा क्योंकि वैसे जगह हमारी छुट्टियों के लिए बहुत ही सुकून भरा होता , जहा हम अपनी परिवार के साथ खूब मस्ती करते हैं , खेलते हैं और बच्चे भी पूरा आनंद लेते है |

गर्मियों की छुट्टियों में अगर कहीं घूमने जाना हो, तो सबसे पहले दिमाग में हिल स्टेशन आता है। वहीं अगर आपको लगता है कि सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन सिर्फ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ही देखने को मिलेंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज हम आपको बिहार के हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें, जहां बिहार अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए पहचाना जाता है, वहीं यहां पर घूमने- फिरने के लिए कई हिल स्टेशन भी हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना सकते हैं।

रामशिला हिल्स :-
बिहार और उसके आस- पास के लोग छुट्टियां मनाने
रामशिला हिल्स आना काफी पसंद करते हैं, जहां आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ- साथ खूबसूरत झरने भी देखने को मिलेंगे, जो आपको उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान करेंगे। अगर आप यहां आ रहे है को फल्गु नदी को एक्सप्लोर करना भूलें। बता दें. यहां आकर आप रामेश्वर या पथलेश्वर मंदिर और अहिल्या बाई मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।
खर्च- 2,000 – 3,000 प्रति व्यक्ति (प्रति दिन)


प्रेतशिला हिल्स :-
प्रेतशिला हिल्स बिहार राज्य के गया जिले में स्थित हैं। यह गया शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पवित्र पहाड़ी स्थल है।
प्रेतशिला हिल्स का हिंदू धर्म में अत्यधिक धार्मिक महत्व है। यह स्थल विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान करने आते हैं।
- “प्रेत” का अर्थ है मृत आत्मा और “शिला” का अर्थ है पत्थर या चट्टान।
- ऐसी मान्यता है कि यह वह स्थान है जहाँ यमराज (मृत्यु के देवता) आत्माओं का न्याय करते थे।
- यह गया में पिंडदान करने के प्रमुख स्थलों में से एक है।
- नजदीकी मंदिर और स्थल:
- यमराज मंदिर: यह मंदिर मृत्यु के देवता यमराज को समर्पित है। भारत में यमराज के मंदिर बहुत कम हैं।
- ब्रह्मा कुंड: यह भी एक धार्मिक कुंड है जहाँ पिंडदान की परंपरा निभाई जाती है।
- रामशिला पहाड़ी और विष्णुपद मंदिर: गया के अन्य प्रसिद्ध पवित्र स्थल, जो पास में ही हैं।

बिहार के गया जिले में स्थित प्राग बोधि, जिसे डुंगेश्वरी पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण टूरिस्टस को अपनी ओर आकर्षित करती है।
प्रागबोधि में आपको हरे-भरे घास के मैदान देखने को मिलेंगे, जहां आप अपने परिवार के साथ आ सकते हैं। साथ ही यहां आकर पहाड़ की चोटी पर दृश्य का आनंद लेने के लिए बाइक रेंट पर ले सकते हैं। जिसमे खर्च- 2,000 – 5,000 प्रति व्यक्ति (प्रति दिन)|


गुरपा हिल्स :-
गुरपा हिल्स एक प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थल है, जहां आपको लुभावने झरने, जंगल और मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे। इस पहाड़ी का दूसरा नाम ‘कुक्कुटपद गिरि’ है। अगर आप बिहार में सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत दृश्य देखना चाहते हैं, तो यहां आया जा सकता है।
खर्च- 2,000 – 4,000 प्रति व्यक्ति (प्रति दिन)
